
u/FoundationFit2993

▲ 4 r/shayri
वह शांत सा बैठा, उसके अंदर कोई शोर है क्या?
वह शांत सा बैठा,
उसके अंदर कोई शोर है क्या?
मुस्कुराता क्यों नहीं,
बीती यादों का दौर है क्या?
रो देता है एक तस्वीर को देख कर जो,
वह सच में इतना कमज़ोर है क्या?
मिले कुछ कागज़ के टुकड़े उसके कमरे से,
छिपा उसकी ज़िंदगी का कोई और छोर है क्या?
कुछ बातें जो लबों पर आकर ही रुक गईं,
उन अनकहे अलफ़ाज़ों में कोई चोर है क्या?
भीड़ में भी खुद को अकेला पाता है अक्सर,
ख्वाबों पर हकीकत का ज़ोर है क्या?
अक्षय तुम देखो कैसे चली गई चाल,
तुझे गिराने का इरादा पुरज़ोर है क्या?
अंधेरों में रौशनी नज़र आने लगी,
खोलो खिड़की, देखो ज़रा भोर है क्या?
हँसने लगे हैं मेरी हालातों पर जो,
मेरी नाकामियों का किस्सा चारों ओर है क्या?
- अक्षय बहल (काव्येश कुमार)
u/FoundationFit2993 — 8 days ago