u/No-Bother7108

Rate my poem out of 10

Rate my poem out of 10

Namaste, this poem was written by a friend of mine and me.

Title: Paper Flowers

Paper flowers don't smell,

but they never fade.

In the same way, there are some people

who may never

enhance your life,

but they just live

around you.

Without any noise,

Without any demands,

they just live.

And their staying like this

eases the pain of leaving.

Or perhaps,

It explains what staying means.

Because that flower

remains only on paper.

Nothing is written for it,

Nor does it have a place in any book.

Yet,

In every dark evening,

it is present somewhere.

These cheap flowers

don't laugh,

like fragrant flowers

they don't yearn.

but they soften

under the influence of that water,

and become flat

under the pressure of shoes.

Alas,

strong petals keep them from falling apart,

they don't even let the unlucky flowers

die.

This very immortality

makes them insignificant,

sometimes one thing,

sometimes something else.

reddit.com
u/No-Bother7108 — 9 days ago

Rate my poem out of 10

Rate my poem out of 10

Namaste , यह कविता मैंने और मेरे एक मित्र ने मिलकर लिखी है।

शीर्षक: कागज़ के फूल

कागज़ के फूल महकते नहीं होते,

पर कभी मुरझाते भी नहीं हैं।

ठीक उसी तरह, कुछ लोग होते हैं

जो शायद कभी

आपके जीवन को महकाते नहीं,

पर बस रहते हैं

आपके आस-पास।

बिना किसी शोर के,

बिना किसी माँग के,

बस रहते हैं।

और उनका यूँ रह जाना

जाने का दर्द हल्का कर देता है।

या शायद,

रह जाना किसे कहते हैं,

यह बता देता है।

क्योंकि वह फूल

रहता तो कागज़ का ही है

न उसके लिए कुछ लिखा जाता है,

न उसकी जगह किसी किताब में होती है।

फिर भी,

हर अँधेरी शाम में,

वह कहीं न कहीं मौजूद होता है।

सस्ते बिकने वाले ये फूल

हँसते नहीं हैं,

महकते फूलों की भाँति

तरसते नहीं हैं।

पर कोमल हो जाते हैं

उस जल के प्रभाव से,

और चपटे हो जाते हैं

जूतों के दबाव से।

अफ़सोस,

मज़बूत पंखुड़ियाँ इन्हें बिखरने नहीं देतीं,

बदकिस्मत फूलों को

मरने भी नहीं देतीं।

यही अमरत्व

इन्हें तुच्छ बना जाता है,

कभी कुछ,

तो कभी कुछ बना जाता है।

reddit.com
u/No-Bother7108 — 10 days ago