



आज प्रातःकाल डुमना रोड की सैर की व मैगी का सेवन किया, मन प्रफुल्लित हो उठा।🌧️🛵
देर रात तक कम्प्यूटर पर काम करने के पश्चात, नींद लेने के निरंतर व्यर्थ प्रयासों के बाद मन व्याकुल सा हो उठा, इसी बीच एक मित्र का संदेश आया कि क्यूं न इस मन की व्याकुलता और जीवन के बाकी दुखों से कुछ निजाद पाने डुमना रोड घूमने चला जाए, मेरा मन भी मेरे मित्र की इस बात पर आनंदमयी हो उठा इसीलिए मैंने तुरंत ही हाँ करदी, गिरती वर्षा व पेड़ों की हरियाली माहौल को और सुंदर बना रही थी।
उपरोक्त पेश किए गए चित्र मैंने स्वयं ने अपने कैमरे से लिए हैं, आशा करता हुँ आप सभी को पसंद आयेंगे।