KAVITA (Poem in hindi)
कविता क्या है?
वृक्षों के पर्णों का वायु में लहराना, या पक्षियों का स्वतंत्र गगन में चहचहाना।
मोर का खुले पंखों संग थिरकना, या प्रियतमा का यूँ खिल के मुस्कुराना।
सूर्योदय की स्वर्णिम किरणें, या चंद्रमा का अलौकिक सौंदर्य?
सरस्वती की वीणा का सुर, या नटराज का तांडव-नृत्य?
क्या कविता केवल मानव मस्तिष्क तक सीमित है,
या प्रकृति में मिश्रित एक पावन वरदान है?
और मेरे लिए...
कविता इस जीवन की सबसे मधुर मिठास है,
जो हर निशब्द भावना को दे दे वाणी, वही पावन अहसास है।
.
.
Day 2 of being consistent. Not good with words but trying.
Rate it out of 10 . And a genuine review would help❤️✨