I was BJP Supporter before 2023
मैं हमेशा से भाजपा का समर्थक रहा हूँ और अपनी विचारधारा के कारण कांग्रेस सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ नहीं लिया।
आज दुख इस बात का है कि जिन्होंने उस योजना का लाभ लिया, उन्हें आज भी सब्सिडी मिल रही है, जबकि हम जैसे लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। ऐसा लगता है कि अपने सिद्धांतों पर कायम रहने वालों को ही नुकसान उठाना पड़ा।
यह किसी पार्टी का विरोध या समर्थन करने की बात नहीं है, बल्कि समान और न्यायपूर्ण व्यवहार की बात है। सरकार से मेरी अपेक्षा है कि इस विसंगति पर ध्यान दे और ऐसा समाधान निकाले जिससे किसी भी नागरिक को अपने सिद्धांतों के कारण नुकसान न उठाना पड़े।